पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने नोहर जयपुर मार्ग पर तीन घंटे किया जाम

किसानों ने नोहर-जयपुर मार्ग पर तीन घंटे किया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर|किसान संघर्षसमिति टेल रासलाना की ओर से किसानों ने सिंचाई पानी की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को नोहर-जयपुर मार्ग पर तीन घंटे तक चक्काजाम किया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। रासलाना वितरिका से जुड़े 28 गांवों के किसान गुरुवार सुबह ही रायसिंहपुरा माइनर पर पहुंचने शुरू हो गए। इस माइनर पर करीब एक माह से किसान धरना देकर आंदोलनरत हैं। किसानों ने तहसीलदार कपिल उपाध्याय की समझाइश पर जाम हटाया। चक्काजाम के बाद किसानों ने घेऊ गांव मे रासलाना वितरिका की ओर कूच कर उस पर कब्जा किया।