- Hindi News
- पहले मैच में नाइजीरियन टीम ने संगरूर क्लब को हराया
पहले मैच में नाइजीरियन टीम ने संगरूर क्लब को हराया
यहांबिहाणी स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नाइजीरियन क्लब संगरूर क्लब पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें नाइजीरियन क्लब की टीम विजेता रही।
उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इससे शारीरिक मानसिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण भी होता है। नोहर कस्बे में 1951 से राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन और यहां से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का निकलना इस बात का परिचायक है कि यहां के नागरिकों में खेल के प्रति कितना जुनून है।
नोहर की आन-बान शान है फुटबॉल
राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक ने कहा कि नोहर में फुटबाल का खेल रोजी-रोटी से जुड़ा है। यहां के अनेक खिलाड़ियों ने इस खेल के माध्यम से सरकारी नौकरी हासिल की है। उन्होंने फुटबाल को नोहर की आन-बान और शान बताते हुए कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच मिले इसके लिए इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होने आवश्यक हैं।
नोहर. प्रतियोगिता शुभारंभ अवसर पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत अन्य