- Hindi News
- भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दी हमारी योजनाएं : गहलोत
भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दी हमारी योजनाएं : गहलोत
एकदिवसीय दौरे पर नोहर आए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। गहलोत ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सोहन ढिल ने की। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में शुरू हुई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य की भाजपा सरकार बंद कर रही है। पूर्ण बहुमत के बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार ने सिर्फ बातें ही की लेकिन आम जनता का कोई काम नहीं किया। इससे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोहन ढिल के नेतृत्व में पूर्व सीएम का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक, नरेन्द्र बुडानिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पूर्व मंत्री विनोद चौधरी, पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी, धर्मेंद्र राठौड़, प्रताप पूनिया,पूर्व सांसद भरत राम मेघवाल, राजकुमार गौड़, पंचायत समिति प्रधान विशुपाल आर्य, कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष बलवीर सुथार, पालिकाध्यक्ष बाबूलाल खाती, महबूब अली आदि उपस्थित थे। इस मौके पर बसपा छोड़कर पूर्व सरपंच शंकर लाल शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया एवं राज्यसभा सांसद अश्कअली टाक के कोटे से 25 लाख रुपए की लागत से मदरसे में होने वाले निर्माणकार्य की आधारशिला रखी। युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिहाग के नेतृत्व में भी खोपड़ा गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा अशोक गहलोत का स्वागत किया गया।