- Hindi News
- खड़ंजा निर्माण में घटिया ईंटें लगाने का आरोप
खड़ंजा निर्माण में घटिया ईंटें लगाने का आरोप
थालड़का| गांवभगवान के वार्ड तीन में हो रहे खड़ंजा निर्माण में ग्रामीणों ने सरपंच पर घटिया ईंटें लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच मुख्य गली में खड़ंजा निर्माण कार्य में दो नंबर ईंटें लगा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य पिछली योजना के तहत हुआ था। मगर अब गली का रिसोलिंग कार्य होना था। सरपंच द्वारा पुराने खडंजा को नीचे दबाकर फिर से खड़ंजा निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में सरपंच को अवगत करवाया और पुरानी ईंटों को निकालकर फिर से सही निर्माण कार्य करवाने की मांग की। दलीप बेनीवाल, पालाराम, राजाराम भाट, काशीराम शर्मा, अमरसिंह सिहाग ने खड़ंजा निर्माण दोबारा करवाने की मांग प्रशासन से की है।
^मैंदो दिनों से कार्यालय नहीं गया। अगर इस संबंध में शिकायत की गई है तो सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रामनिवासजाट, सीईओ
^ग्रामीणों ने शिकायत की है। जांच के लिए विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। जांच में अनियमितताएं मिली तो कार्रवाई की जाएगी। प्रभुदयालचारण, एसडीएम,नोहर।
^गली का निर्माण सही किया है। मगर सड़क बनाते समय नालियां नहीं रखी गई। लेवल दोबारा सही करवा दिया जाएगा। रतनलालजाट, सरपंच,ग्राम पंचायत, देईदास।