पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिजनों ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

परिजनों ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके निकटवर्ती गांव ढाणी अराईयान में मिटटी में दबने से मजदूर की मौत के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। हादसे से गुस्साए मृतक के परिजनों ग्रामीणों ने पुलिस थाना के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन ने आरोप लगाया कि हादसे के लिए गांव की सरपंच सरपंच पति दोषी हैं। ग्रामीण मुआवजा देने सरपंच और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में यहां करीब चार घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद पुलिस ने मृतक लालूराम के पिता बंशीराम भाट की सूचना पर रामसरा सरपंच दीपिका नायक उसके पति ओमप्रकाश नायक के खिलाफ भादंस की धारा 304 मामला दर्ज किया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए और शव वहां से उठाया।

इससे पहले परिजन पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल से शव सीधे घर और घर से पुलिस थाना ले गए थे। पुलिस थाना के सामने शव पड़ा देखकर काफी भीड़ जमा हो गई थी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि हादसे को लेकर कई बार सरपंच पति को अवगत करवाया गया था लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी के चलते बुधवार को यह हादसा हो गया। मामले की सूचना पाकर एडीएम राजपाल सिंह, एसडीएम प्रभुदान चारण, सीआई भंवरलाल, भिरानी एसएचओ फूलचंद शर्मा, गोगामेड़ी एसएचओ कैलाश बिश्नोई आदि पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की लेकिन वे नहीं माने। मृतक लालूराम भाट अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी बुधवार को ढाणी अराईयान में मिटटी खोदते समय दबने से मौत हो गई थी। गांव में कुएं से डिग्गी तक पाइप डालने के लिए खाई खोदी जा रही थी। दोपहर को अचानक मिटटी ढह जाने से लालूराम सहित चार मजदूर उसमें दब गए थे। इसमें लालूराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि बाकी तीनों को गंभीर हालत में निकाला गया था।

नोहर. शव के पास बेसुध मां और मौजूद परिजन।