पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले मैच में नाइजीरियन की टीम ने संगरूर क्लब को हराया

पहले मैच में नाइजीरियन की टीम ने संगरूर क्लब को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांबिहाणी स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय दशहरा फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नाइजीरियन क्लब संगरूर क्लब पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें नाइजीरियन क्लब की टीम विजेता रही।

उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इससे शारीरिक मानसिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण भी होता है। नोहर कस्बे में 1951 से राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन और यहां से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का निकलना इस बात का परिचायक है कि यहां के नागरिकों में खेल के प्रति कितना जुनून है।

खेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया

पूर्वपालिकाध्यक्ष राजेंद्र चाचाण ने कहा कि नोहर फुटबाल एक दूसरे के पर्याय हैं। यहां के खिलाडिय़ों ने फुटबाल के माध्यम से नोहर का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। राज्यसभा सदस्य नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि प्रतिस्पर्धा केवल खेल मैदान तक ही रहनी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष सोहन ढिल ने खिलाड़ियों की मांगों से अवगत करवाया। दशहरा फुटबाल समिति के अध्यक्ष अमित चाचाण ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रतियोगिता का आयोजन जारी रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहाणी स्टेडियम में राज्यसभा सांसद अश्कअली टाक के कोटे से बनने वाले शैड की आधारशिला रखी। मंच संचालन दीप पुरोहित ने किया।

नोहर की आन-बान शान है फुटबॉल

राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक ने कहा कि नोहर में फुटबाल का खेल रोजी-रोटी से जुड़ा है। यहां के अनेक खिलाड़ियों ने इस खेल के माध्यम से सरकारी नौकरी हासिल की है। उन्होंने फुटबाल को नोहर की आन-बान और शान बताते हुए कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच मिले इसके लिए इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होने आवश्यक हैं।

फुटबाल भामाशाहों का सम्मान किया

पूर्वमुख्यमंत्री ने फुटबाल के खेल को बढ़ावा देने में योगदान के लिए भामाशाह संतलाल मोदी, हरीराम मिश्रा, सेवानिवृत कोच युसुफ अली को सम्मानित किया। इनको समिति की ओर स्मृति चिन्ह शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

ये थे मौजूद

इसअवसर पर उद्योगपति एफसी जैन, पूर्व मंत्री विनोद कुमार चौधरी, श्रीगंगानगर यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रा