- Hindi News
- नोहर क्षेत्र के प्रश्न पत्रों का वितरण कल
नोहर क्षेत्र के प्रश्न पत्रों का वितरण कल
नोहर| समानपरीक्षा व्यवस्था समिति माध्यमिक हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार नोहर क्षेत्र में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हेतु प्रश्न पत्रों का वितरण 10 दिसंबर को स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर में किया जाएगा। परीक्षा प्रभारी गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि प्रश्न पत्रों का वितरण विद्यालय समय में किया जाएगा। प्रश्न पत्र प्राप्ति हेतु परीक्षा शुल्क क्रीड़ा शुल्क जमा होना आवश्यक है।