स्वच्छता सर्वे समय पर करने के निर्देश
नोहर| लोकशिक्षा केंद्रों में कार्यरत प्रेरकों की बैठक स्थानीय पंचायत समिति सभागार में विकास अधिकारी गोपीराम महला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रेरकों को लोक शिक्षा केन्द्र समय पर संचालन करने स्वच्छता सर्वे समय पर करने के निर्देश दिए गए। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थ मेहरा ने जन-धन योजना की रिर्पोट देने, आदर्श साक्षरता केन्द्र की स्थापना करने केन्द्र का रिकार्ड संधारण करने के निर्देश दिए। ब्लॉक समन्वयक लिक्ष्मणराम ने भी आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी। बैठक लोक शिक्षा के केंद्रों के प्रेरक उपस्थित थे।