पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली भूखंड पर कब्जे को लेकर दो गुट भिड़े

खाली भूखंड पर कब्जे को लेकर दो गुट भिड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| यहांनेहरूनगर में नगरपालिका के खाली भूखंड पर कब्जा करने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। यहां के वार्ड 28 नेहरूनगर में नगरपालिका के खाली प्लाट पर पहले कौशल्या सैनी ने कब्जा किया। फिर एक दिसंबर को कालू काजी इत्यादि ने कब्जा करने का प्रयास किया। रविवार को शाम के करीब सात बजे कौशल्या ने फिर भूखंड में पशु बांधे तो काजी पठान गुट वहां पहुंच गया। प्राथमिकी के अनुसार झगडे मे कौशल्या की मां के हाथ की हड्डी टूट गई। कालू काजी ने कौशल्या के सिर में लाठी मारी जिससे खून बहने लगा। कानाराम के सिर पर डंडे के वार से चोट आई। दोनों तरफ से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। पुलिस ने कालू, सुदामा पठान, विक्रम भाटी, फारुख कुम्हार 8-10 अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। इधर, नगरपालिका ने दोनों पक्षों का विवाद समाप्त करने के उद्देश्य से तारबंदी कर नगरपालिका का साइन बोर्ड लगाने का निर्णय किया। खाली भूखंड में पशुओं के ठाण, छप्पर आदि बना लिए तथा कुतर मशीन लगा दी।