पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पल्लू में अनाज मंडी का शिलान्यास

पल्लू में अनाज मंडी का शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसे जाने वाली अर्जुनसर मेगा हाईवे पर सात किलोमीटर दूर दूधली गांव के पास निजी गौण अनाज मंडी का उद्घाटन नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया ने किया। किसान रावतसर जाकर अपनी जिंसें बेचते थे। भामाशाह मदनसिंह राठौड़ ने बताया कि मंडी का निर्माण कार्य तीन माह के अंदर पूरा किया जाएगा। रावतसर कृषि उपज मंडी चेयरपर्सन शारदा बेगराज गोदारा, मंडी सचिव सुभाषचंद्र सहारण, रावतसर एसडीएम बनवारीलाल मेघवाल, पल्लू नायब तहसीलदार जसवंत श्योराण, थानाधिकारी सुनील चारण, श्रवण खालिया, पशुपति रियल ट्रेड प्रा.लि. के डायरेक्टर संदीप गटाणी, खनन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गणपतराम सिहाग, भाजपा जिला महामंत्री धर्मपाल सिहाग, लेखराम ढूकिया, दुधली के पूर्व सरपंच केशुराम पूनिया, बरमसर सरपंच देवीलाल सिहाग, पूरबसर के पूर्व सरपंच भगवानाराम सहारण, नैयासर सरपंच देवीलाल बिस्सू किसान व्यापारी मौजूद थे। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाने की घोषणा की। तीन करोड़ सामुदायिक अस्पताल बाकी दो अन्य कार्यों में खर्च करने की बात कही।