अनशनकारियों की सुध नहीं लेने की निंदा
हनुमानगढ़| व्याख्याताओंके रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर नोहर राजकीय कॉलेज के आगे एसएफआई कार्यकर्ता नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। माकपा के जिला सचिव रघुवीर वर्मा ने बताया कि प्रशासन अनशनकारियों की सुध नहीं ले रहा है। माकपा ने इसकी निंदा कीहै। जिलासचिव ने बताया कि आमरण अनशन से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि माकपा संगरिया के मीरा कॉलेज का सरकारीकरण रद्द करने की भी निंदा करता है।