पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नोहर पल्लू के स्वास्थ्य केंद्रों में 20 एएनएम की नियुक्ति

नोहर पल्लू के स्वास्थ्य केंद्रों में 20 एएनएम की नियुक्ति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहरपल्लू क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों के रिक्त पदों पर 20 एएनएम की नियुक्तियां की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में आदेश जारी कर नोहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों को भरा गया है। इनमें से अधिकांश पर तो नवनियुक्त एएनएम ने ड्यूटी भी ज्वॉइनिंग कर ली है। विधायक अभिषेक मटोरिया ने बताया कि किसी कारणवश गांव धांधू में पोस्टिंग नहीं हो पाई है, वहां भी शीघ्र पद को भर दिया जाएगा। गौरतलब है कि क्षेत्र के गांवों में एएनएम नही होने के कारण दूर-दराज के ग्रामीणों को बीमारी के उपचार के लिए तहसील मुख्यालय आना पड़ता था। विधायक मटोरिया ने नोहर क्षेत्र के वंचित गांवों की समस्याओं से सीएम को अवगत करवाते हुए प्राथमिकता से एएनएम के रिक्त पदों को भरने की मांग की थी। इसी के अनुरूप नई नियुक्तियां होते ही क्षेत्र में रिक्त पदों को भरा गया।

खबरें और भी हैं...