पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधेरा होने के कारण रुका सर्च ऑपरेशन

अंधेरा होने के कारण रुका सर्च ऑपरेशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकिकराली में बुधवार शाम तेंदुए की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अंधेरा हो जाने के कारण सुराग नहीं लगा पाई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तेंदुए को देखा है जबकि पुलिस और वन विभाग की टीम लकड़बग्घा होने की बात कह रही है। जिला परिषद सदस्य कृष्ण गोदारा ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे ग्रामीणों का उनके पास फोन आया की गांव के दक्षिण दिशा में तेंदुआ देखा गया है। इसकी सूचना नोहर पुलिस और वन विभाग को दी। इसके कुछ देर बाद अज्ञात जानवर गांव के उत्तर दिशा में स्थित नानूराम के खेत में घुस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग हनुमानगढ़ की टीम ने काफी देर तक जानवर की तलाश की लेकिन वह खेत में उगी घनी सरसों में छिप गया। बाद में अंधेरा हो जाने के कारण सर्च ऑपरेशन बीच में ही रोकना पड़ा। वन विभाग के लीलाराम ने अज्ञात जानवर के पैरों के निशान लिए। सूचना मिलने पर नोहर सीआई रणवीर सांई जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और ग्रामीण मौके पर जानवर की तलाश में जुटे हुए थे।

गांव किकराली में तेंदुए की सूचना से हड़कंप, सरसों के खेत में छिपा

खबरें और भी हैं...