कांग्रेस की बैठकों में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान
पीलीबंगा. ब्लॉककांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़ की अध्यक्षता में हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं तरुण विजय उपस्थित हुए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलराम जाखड़ के निधन पर शोक प्रकट किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, गंगाराम खटीक, मनफूलराम नाखाणी, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रफीक मोहम्मद लोदी, भजन सिंह संधू, ओबीसी प्रकोष्ठ के सचिव पटेल सोनी, गणेशाराम मौजूद थे।
नोहर.ब्लॉककांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को यहां ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष सोहन ढिल की अध्यक्षता में हुई। पालिकाध्यक्ष अमित चाचाण ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन में रोष है। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर ने कांग्रेस को त्याग बलिदान की पार्टी बताया। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष श्रीराम व्यास, प्रदीप सेवग, शरीफ मोहम्मद, महेश खटोतिया, पार्षद रामस्वरूप सैनी, इरफान हुसैन, सुबेसिंह, अनिल थोरी, अमित वालिया, सुरेन्द्र जोशी, शेर मोहम्मद, पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम सहारण मौजूद थे।
टिब्बी.महिलाकांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष साधना व्यास की अध्यक्षता में पूर्व लोकसभाध्यक्ष बलराम जाखड़ को श्रद्धांजली अर्पित की गई। योगिता व्यास, सुनीता, ललीता, मीना कमला, सुलोचना, मुजू डालिया, द्रोपती रेगर, सुखदीप कौर, हरमीत कौर, मनप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।
रावतसर.ब्लॉककांग्रेस की बैठक कुम्हार धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्रीराम बेनीवाल के निर्देशन में कृष्ण सिहाग की अध्यक्षता में हुई। आमजन के साथ पालिका प्रशासन के साथ चल रहे विवाद में आमजन का साथ देने का निर्णय लिया गया। रामकिशन भादू, रघुवीर तरड़, सुभाष गोदारा, जेसाराम मेघवाल, पवन रेगर, अनिल भिडासरा, जितेंद्र गोयल, सहीराम महला, गोविंद सांगवाल, कृष्ण खन्ना, विजय डूडी, जसवीर बाना, सतपाल भादू, देवीलाल मटोरिया, अजय थालौड़ मौजूद थे।