नोहर| स्थानीयप्राचीन झुझार दादा महाराज के मंदिर के जीर्णोद्धार के
नोहर| स्थानीयप्राचीन झुझार दादा महाराज के मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ झुझार दादा महाराज की मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर रात्रि में जागरण आयोजित किया गया। इस मौके पर 22 एनटीआर, नोहर और जयपुर से आए कलाकारों ने भजन सुनाए। बुधवार को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुंदनलाल सैनी, गुरुदयाल सैनी, सोहनलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, सुभाष सैनी सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।
झुझार दादा के मंदिर में मूर्ति स्थापित