दो हादसों में महिला सहित 2 लोगों की मौत, 2 घायल
भास्कर संवाददाता|हनुमानगढ़/नोहर.
धोलीपालकेपास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस संबंध में सदर पुलिस ने मंगलवार को मर्ग दर्ज की है। चक 19एसएसडब्ल्यू के विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि आज वह और उसकी ममेरी बहन मथुरा (30) प|ी श्योचंद कुम्हार बाइक से तख्तहजारा (सादुलशहर) जा रहे थे। धोलीपाल के पास अचानक बाइक के आगे कुत्ता गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उसकी बहन के सिर में गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं ट्रैक्टर की टक्कर से एक जने की मौत हो गई दो जने घायल हो गए। घटना नोहर-रावतसर मार्ग पर स्थित भगवान गांव के समीप की है।
पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में सतपाल वाल्मीकि ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे देईदास से अपने साले रामचंद्र मांगीलाल के साथ चक सरदारपुरा में मजदूरी करने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी देईदास के निकट एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को गफलत लापरवाही से चलाकर टक्कर मारी। जिससे तीनों जने घायल हो गए। दुर्घटना में देईदास निवासी रामचंद्र के अधिक चोटें आने के कारण उसे नोहर सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।
सिरसा ले जाते समय रास्ते में रामचंद्र की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके पर से फरार हो गया। घायल मांगीलाल का अस्पताल में उपचार जारी है। सतपाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
एक हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दूसरे में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना