नगरपालिका ईओ के एपीओ होने के बाद धरना समाप्त
नगरपालिकाप्रशासन लोगों के मध्य चल रहे विवाद को लेकर मंगलवार को धरने पर बैठे कस्बे के नागरिकों ने रावतसर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक अनशन शुरू किया था। धरनास्थल पर रामजस बुरड़क, भंवरसिह राजपूत, संजय मेघवाल, कुंदन लाल शर्मा ,मनफूल बिश्नोई भूख हड़ताल पर बैठे और एसडीएम बनवारी लाल पटीर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर रावतसर बचाओ संघर्ष समिति की मांगे रखी लेकिन शाम को नागरिकों की मांगे मान ली गई।
वार्तामें ये थे शामिल
धरनार्थियोंकी ओर से पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल, नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया,भाजपा के जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, चेयरमैन महेंद्र पुनिया, भाजपा के कैलाश मेघवाल ,विष्णु जोशी , सीताराम, सुरेंद्र पचार आदि शामिल थे।
संभागीय आयुक्त आईजी की उपस्थिति में हुई वार्ता
रावतसर|नगरपालिकाप्रशासन के खिलाफ लोगों का चल रहा धरना मंगलवार देर शाम को ईओ पृथ्वीराज जाखड़ के एपीओ होने के बाद समाप्त हो गया। वार्ता में नागरिकों की सभी मांगे मान ली गई है। धरना स्थल पर आकर पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया ने बताया कि पालिका ईओ पृथ्वीराज जाखड़ को एपीओ कर दिया तथा पालिका के तीन चार कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पालिका के ईओ का पदभार उपखंड अधिकारी को सौपा गया। पालिका पर लगे अब तक के आरोेपों की जांच के लिए जयपुर हनुमानगढ़ की दो टीमें गठित की गई है, जो पालिका के सभी कार्यों की बारीकी से जांच करेगी। पार्षद हरवीर सहारण पर लगाए गए एससीएसटी के मामले में निष्पक्षता से जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं हरवीर सहारण पर लगे अन्य आरोपों की जांच भी करवाई जाएगी। चेयरमैन महेंद्र पूनिया के साथ हुई घटना के लिए बोलते हुए विधायक ने कहा कि महेंद्र पूनिया से लिखित परिवाद लेकर निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। इसके बाद नागरिकों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।
संभागीयआयुक्त और आईजी ने रावतसर में डाले रखा डेरा
नागरिकोंके आक्रोश को देखते हुए संभागीय आयुक्त सुआलाल आईजी डॉ. गिर्राज मीणा मंगलवार सुबह से ही आईजीएनपी काॅलोनी स्थित गेस्ट हाउस में डेरा डाले हुए थे। कलेक्टर रामनिवास , एसपी गौरव यादव, एएसपी निर्मला बिश्नोई, एडीएम नोहर सुखबीर सिंह चौधरी, डीएलबी एडीशनल डायरेक्टर सचिता बिश्नोई आदि मौजूद थे।