लाखों के गहने नकदी चोरी, मामला दर्ज
कस्बेके वार्ड 25 में हुई लाखों के गहने नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया। मकान मालिक पवन कुमार कंदोई की ओर से दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि वह 6 फरवरी से अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। 8 फरवरी को दिल्ली से वापस लौटे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। मकान के अंदर कमरे में रखी आलमारी में से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात 35-40 की नकदी गायब थी। अज्ञात चोर उसके मकान में घुसकर गहने नकदी चुराकर ले गए।
दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि अज्ञात चोर 4 सोने की अंगूठी, एक चैन, टॉप्स, मांग टीका के अलावा सोने-चांदी के अन्य कई जेवरात के अलावा 35-40 नकदी चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।