एडीईआे की दो पोस्ट पर अब चार अफसर
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
डीईओमाध्यमिक कार्यालय में अब चार एडीईओ हो गए हैं। जबकि यहां इसकी केवल दो ही पोस्टें हैं। यह स्थिति एडीईओ यशपाल असीजा के कोर्ट के आदेशों पर मंगलवार को दुबारा ज्वाइन करने पर बनी है। डीईओ बंसीलाल रोत छुट्टी पर चल रहे हैं, ऐसे में असीजा को एडीईओ मनोहरलाल चावला ने ज्वाइन कराया। उनकी ज्वाइनिंग के साथ ही अब इस पद पर अब चार अफसर तैनात हो गए हैं। इसमें से एक तो सरकार के आदेश पर तैनात हैं, जबकि तीन अधिकारियों को कोर्ट के स्टे की पालना में ज्वाइनिंग दी गई है। एडीईओ शैक्षिक प्रकोष्ठ पर मदनलाल सोनी और यशपाल असीजा हैं, जबकि एडीईओ प्रशासन की जिम्मेदारी अशोक वधवा और मनोहरलाल चावला के पास है। इसमें से सिर्फ एडीईओ मदनलाल सोनी ही सरकारी आदेशों पर यहां नियुक्त हैं और इसी माह उनका रिटायमेंट भी होना है।
श्रीगंगानगर।कोर्ट के स्टे के बाद डीईओ माध्यमिक कार्यालय में ज्वाइन करते एडीईअो यशपाल असीजा
^कोर्ट के आदेशों की पालना में एडीईओ यशपाल असीजा को ज्वाइन कराया गया है। यह सही है कि दो पोस्टों पर चार अफसर हो गए हैं। अब इनमें काम का वितरण कैसे करना है, इसके लिए डायरेक्टर से मार्गदर्शन मांगा जाएगा। -बंसीलाल रोत, डीईओ माध्यमिक।