पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे दिन भी हाथ नहीं आया अज्ञात जानवर

दूसरे दिन भी हाथ नहीं आया अज्ञात जानवर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोहर| किंकरालीगांव में बुधवार शाम को रोही में देखे गए अज्ञात जानवर को पकड़ने में गुरुवार को भी वन विभाग की टीम नाकाम रही। हालांकि बुधवार को रात तक वन विभाग पुलिस की टीम किंकराली की रोही में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए थी लेकिन अज्ञात जानवर को कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार रात्रि को जब वन विभाग की टीम जानवर के पैरों के निशान लेकर वापस हनुमानगढ़ चली गई तो वह अज्ञात जानवर पहले तो सोनड़ी गांव की ओर तथा देर रात्रि को भगवान की रोही की तरफ चल गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे उस अज्ञात जानवर के खोज देखकर वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची टीम दिनभर अज्ञात जानवर की तलाश में खेत खंगालती रही लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

खबरें और भी हैं...