अखिल भारतीय फुटबॉल में नोहर ने बारां को हराया
नोहर. बारांमें आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता के तहत नोहर की टीम ने मेजबान बारां को 3-0 से पराजित कर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 9 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमें भाग ले रही हैं। नोहर की टीम के कोच रतनलाल अरोड़ा ने बताया कि नोहर फुटबाल क्लब के तत्वावधान में नोहर की टीम बारां में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची है।