पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी कृिम रोधी गोलियां

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी कृिम रोधी गोलियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| शहरके स्कूलों आंगनबाडी केंद्रों में डी-वार्मिंग की गोलियां वितरित की गई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश गर्ग ने बताया कि जो बच्चें दवा से वंचित रह बच्चों को 15 फरवरी को दवा पिलाई जाएगी। उधर न्यू ज्ञान ज्योति स्कूल में 250 बच्चों को दवाई पिलाई गई।

नोहर|कृमिमुक्ति दिवस पर यहां वार्ड संख्या दो में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पार्षद दिनेश भाटी ने बच्चों को कृमि नाशक दवा पिलाई। इस अवसर पर सीडीपीओं प्रवेश सोलंकी ने बताया कि पेट में कीड़ो से बच्चो के शरीर पर विपरित प्रभाव से बचाने के लिए 1 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चो को दवा अवश्य पीनी चाहिए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्यालय स्टॉफ उपस्थित था। इसके अलावा वार्ड नं. 3 में पालिका उपाध्यक्ष श्रीराम व्यास ने बच्चों को कृमि नाशक दवा पिलाई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा पुरोहित, सहयोगिनी सरोज बाला, आशा राजकुमारी उपस्थित थी।

पीलीबंगा|गांवभागसर की ग्राम सेवा सहकारी समिति में गुरुवार को बच्चों को ग्रामीणों द्वारा कृमिनाशी टेबलेट्स का वितरण किया गया। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस दौरान 5 वर्ष से तक के बच्चों को कृमिनाशी टेबलेट्स खिलाई गई।

खबरें और भी हैं...