पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कच्ची सड़क बनी परेशानी का सबब

कच्ची सड़क बनी परेशानी का सबब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कच्ची सड़क बनी परेशानी का सबब

चारणवासी . गांवसे चक 9 केएनएन तक संपर्क सड़क कच्ची होने के कारण वाहन चालकों ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। दोनों गांवों के बीच की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। ग्राम पंचायत रतनपुरा फेफाना की दो दर्जन ढाणियां इस सड़क पर बसी हैं। ग्रामीण दयाराम मेहरा, कृष्ण गरूवा, सुल्तान मेहरा, लालाराम बाजीगर आदि ने बताया कि ढाणियों चक 9 केएनएन के ग्रामीण सड़क के अभाव में वाहन सेवा रोजगार से वंचित हैं और मजबूरी में कृषि डेयरी व्यवसाय करते हैं। यह सड़क चारणवासी, चक 9 केएनएन वाया मोधूवाली ढाणी होते हुए सिरसा-नोहर मुख्य मार्ग को मिलती है लेकिन पक्की सड़क होने के कारण यहां से वाहन नहीं गुजरते। ग्रामीण कई बार विधायक सांसद से सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं। उधर, पीडब्ल्यूडी के एईएन अमरसिंह सुथार ने बताया कि चारणवासी से चक 9 केएनएन तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भिजवाया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करवाया जाएगा।