ब्राहम्ण नव युवा मंडल की बैठक आज
टिब्बी रोड की दशा सुधारें
हनुमानगढ़. टाउनमें टिब्बी रोड के निवासियों और दुकानदारों ने सड़क के निर्माण गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि एक साल पहले सड़क से अतिक्रमण हटाने के नाम पर मकान तोड़ दिए गए लेकिन इसके बाद से नगर परिषद ने कोई सुध नहीं ली। सड़क बुरी तरह से टूटी हुई और पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण हर रोज छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। नालियां टूटने के कारण पानी निकासी ठप है और पेयजल पाइप में गंदा पानी मिक्स हो रहा है। लोगों ने सड़क का निर्माण करवाने और पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाने की मांग की। ऐसा होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में बहादूरसिंह चौहान, बजरंग राजपुरोहित, बसंत सिंह, मेजर सिंह, मान सिंह, अनिल शर्मा, जसपाल सिंह, पवन काठपाल, विनोद गोदारा आदि शामिल थे।