रैली में भाग लेने का निर्णय
नोहर. राजस्थानग्राम सेवक संघ उपशाखा नोहर की कार्यकारिणी की बैठक तहसील अध्यक्ष राकेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 12 सूत्री मांग पत्र को लेकर जयपुर में होने वाली रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में राकेश दीक्षित ने बताया कि संघ के 12 सूत्री मांग पत्र का निराकरण होने के कारण संघ को मजबूर होकर आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन मांगों के निराकरण को लेकर लम्बे समय मांग की जा रही है। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में मुखराम सुथार, इकबाल सिंह, चरण सिंह, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।