पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में दो सौ प्रकरणों का हुआ निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में दो सौ प्रकरणों का हुआ निपटारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकदिसंबर से प्रारंभ हुई राष्ट्रीय लोक अदालत का समापन हो गया। अंतिम दिन न्यायालय भवन में पक्षकारों में भारी उत्साह देखा गया। एडीजे संख्या एक दो तथा वरिष्ठ सिविल जज, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल न्यायालय, उपखंड अधिकारी, एसडीएम कोर्ट और पुलिस प्रकोष्ठ में लंबित प्रकरणों का राजीनामा जुर्म स्वीकार से निस्तारण किया गया ताल्लुका विधिक सेवा समिति सचिव चंद्रशेखर के अनुसार लोक अदालत सप्ताह में दो सौ से अधिक लंबित प्रकरण शिकायतों का निपटारा किया गया। वरिष्ठ सिविल जज सुषमा पारीक ने लोक अदालत की सफलता का श्रेय अधिवक्ताओं ग्रामीण प्रतिनिधियों को दिया।