आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 15 से
नोहर. राजकीयआयुर्वेद चिकित्सालय शेरेकां में 15 से 24 दिसंबर तक अर्श-भगंदर (बवासीर) का क्षार सूत्र से नि:शुल्क शल्य एवं अन्य जटिल रोगों के उपचार के लिए आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। नोडल केंद्र नोहर के आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ. राजाराम मिश्रा ने बताया कि शिविर का आयोजन विशिष्ट संगठक योजनांतर्गत किया जा रहा है। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिविर प्रभारी डॉ. जितेंद्र शर्मा शेरेकां जिला आयुर्वेद अधिकारी हनुमानगढ़ डॉ. बृजलाल शर्मा से प्राप्त की जा सकती है।