शिक्षकों ने बीईईओ को बताई जीपीएफ से संबंधित समस्याएं
पीलीबंगा. ज्ञापन सौंपते पंचायतीराज शिक्षक।
पीलीबंगा| राजस्थानशिक्षक संघ (शेखावत) का प्रतिनिधिमंडल उपशाखा अध्यक्ष लालचंद झोरड़ के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूर्णरामदेव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बीईईओ को ज्ञापन सौंपकर पंचायतराज शिक्षकों की मार्च 2012 से बकाया जीपीएफ कटौती को ऑनलाइन करने की मांग की। बीईईओ ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पंचायतराज अध्यापकों की जीपीएफ कटौती की वर्ष 2015 तक की डिटेल ऑनलाइन फीड करवा दी गई है। कोई कमी है तो वह जीपीएफ कार्यालय स्तर की है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहरलाल बंसल, साहबराम भादू, सुरेंद्र सहारण, नौरंग भारती, हीरालाल पालीवाल, हंसराज भादू, ओम थोरी, राजेंद्र सक्सेना मनफूल बिश्नोई शामिल थे।