जेएनयू में देशद्रोही कार्यक्रम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नोहर. महाविद्यालय में पूतला जलाते हुए विद्यार्थी।
पीलीबंगा. केंद्रीय गृहमंत्री के नाम का एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपते युवा संगठन एवं देशभक्त लोग।
भास्कर संवाददाता|पीलीबंगा
जवाहरलाल नेहरूयूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के एक गुट द्वारा कथित तौर पर देशद्रोही कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए क्षेत्र के युवा संगठन ने केंद्रीय गृहमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम कन्हैयालाल सोनगरा को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि विश्वविद्यालय में इस तरह की घटनाएं होंगी तो भारत के युवा वर्ग पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में मनीराम महिया, गुरलाल, रणजीत वर्मा, मनमोहन संधू, अज्जू शर्मा, इंद्रजीत नांदिवाल, विजय भैरू राजपुरोहित आदि शामिल थे।
नोहर|दिल्लीके जेएनयू कैंपस में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरोध में शनिवार को यहां एनबीडी सरकारी कॉलेज में स्टूडेंट्स ने राष्ट्रविरोधी ताकतों का पुतला फूंका। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र बुडानिया ने जेएनयू कैंपस में गत दिनों हुए घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उपाध्यक्ष नवल पंडित ने रोष प्रकट करते हुए ऐसी घटनाएं भविष्य में हो इसके लिए सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। प्रदीप बिजारणिया ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर विनोद बैरवाला, चित्रमोहन सिंह, रामनिवास, कुलदीप बिजारणिया, एबीवीपी तहसील प्रमुख राहुल नागल, कमल पारीक, राकेश भारती, हरिओम लखेरा सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।
रावतसर|एबीवीपीबजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कस्बे में रोष मार्च निकाल कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में गत दिनों अफजल गुरु की बरसी मनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि यूनिवर्सिटी परिसर में आतंकवादी अफजल गुरु की बरसी मनाई गई और भटकल जैसे आतंकवादियों को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की गई। वक्ताओं ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विष्णु शर्मा, सुरेंद्र बिहाणी, अशोक सिराव, कृष्ण गेदर, विनोद पलथानिया आदि मौजूद थे।