बसंत पंचमी पर फाग महोत्सव का आयोजन
नोहर. धमाल सुनाती डफ मंडली।
नोहर| बसंतपंचमी के उपलक्ष्य में कस्बे के वार्ड 14 जोशी मोहल्ला में आज फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सरदारपुरा के कलाकारों ने डफों की थाप पर थिरकते हुए कई धमाल सुनाई। राजा बल के दरबार रे मची होळी, देवर म्हारो रे, धीमी चालो रे, कुंवे पर एकली जैसी राजस्थानी लोक धमाल सुनाकर उपस्थितजनों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मदन जोशी, महावीर व्यास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदलाल वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित सांखी, मनोज कौशिक, पारीक सभा के अध्यक्ष सुरेश तिवाड़ी, किरयाणा व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन कन्दोई आदि मौजूद थे।