पशु आहार के बारे में जानकारी दी
नोहर.परियोजना की जानकारी देते हुए।
भास्कर संवाददाता|नोहर
साहिवालगाय नस्ल सुधार परियोजना के अंतर्गत निरवाल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड पर शिविर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। परियोजना प्रभारी डॉ. राजाराम गोदारा ने दुग्ध उत्पादकों को परियोजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने देशी नस्ल साहिवाल को संरक्षित करने पर ध्यान देने की बात कही। डॉ. जेपी कस्वां ने पशुओं के रोग से बचाव टीकाकरण पशु आहार के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर प्रोजेक्ट सुपरवाइजर राजपाल, जयलाल आदि ने परियोजना का लाभ उठाने की अपील की।