राष्ट्रीय चेतना विषय पर संगोष्ठी आज
नोहर| अखिलभारतीय साहित्य परिषद नोहर की ओर से आदर्श विद्या मंदिर में साहित्य संगोष्ठी का आयोजन 14 फरवरी को किया जाएगा। दोपहर सवा 12 बजे राजस्थानी बाल साहित्य में राष्ट्रीय चेतना विषय पर आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओम पुरोहित कागद करेंगे। मुख्य वक्ता में बाल साहित्यकार दीनदयाल शर्मा होंगे। भारत माता आश्रम नोहर के महंत रामनाथ अवधूत का आशीर्वचन रहेगा। इस विषय पर डॉ. शिवराज भारतीय, कीर्ति शर्मा, कमल किशोर कमल, सुनिल शर्मा आदि पत्र वाचन भी करेंगे। इसके अलावा राजस्थानी के बाल साहित्यकारों की राष्ट्रीय चेतना परक कविताओं गीतों का विद्यार्थियों द्वारा सस्वर वाचन किया जाएगा।