हाल्ट स्टेशन की मांग को लेकर धरना
नोहर. नजदीकीगांव सोतीबड़ी में रेलवे का हाल्ट स्टेशन निर्माण की मांग को लेकर युवा विकास समिति ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा धरना शनिवार को 16वें दिन भी जारी रहा। धरने पर विकास सहु, आजाद, बद्रीप्रसाद, रामप्रताप बैनीवाल, रवि खाती, ईमीलाल, रायसिंह सहु, रामसिंह, जयपाल आदि बैठे। ग्रामीणों ने बताया कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि शीघ्र इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।