- Hindi News
- National
- जाटों की मांग और तरीका सौ फीसदी सही : बीरेंद्र सिंह दम है तो चारों जाट मंत्री इस्तीफा दे ट्रैक पर
जाटों की मांग और तरीका सौ फीसदी सही : बीरेंद्र सिंह दम है तो चारों जाट मंत्री इस्तीफा दे ट्रैक पर बैठें : सैनी
जाटों को आरक्षण देने की मांग पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। आरक्षण पर भाजपा नेता एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं तो कांग्रेस नेता सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं। आरक्षण का समर्थन करते हुए भाजपा से केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने मांग को फीसदी जायज ठहराते हुए तरीफा भी सही बताया।
इधर, कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी ही पार्टी के चार जाट मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रेलवे ट्रैक जाम करने के पीछे भी जाट मंत्रियों को ही जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि पहले तो जाट नेता सरकार सीएम से वार्ता कराकर कमेटी गठित कराते हैं, लेकिन बाद में समाज के लोगों को उकसाकर ट्रैक पर बैठा दिया। उन्होंने कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह संजीव बाल्याण पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है।
इधर, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांग को तो सही बताया, लेकिन रेलवे ट्रैक पर बैठने के तरीके को गलत करार िदया है। जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरक्षण मुद्दे पर सरकार की नीयत ही गलत बताई। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने गो, गीता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और जगमग गांव के मुद्दे पर धरातल पर काम करने की बजाय सिर्फ राजनीति की है। इसी तरह अब जाट आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा द्वारा राजनीति की जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने जाट समुदाय के तौर तरीकों को गलत बताया है। कप्तान ने कहा कि आरक्षण के हक को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध होना चाहिए था। रेलवे ट्रैक रोककर यह समुदाय आमजन में गलत छवि पेश कर रहा है। इधर, सांसद सैनी के बाद भाजपा के ही राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने आरक्षण पर रिव्यू की मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि संपन्न लोगों को आरक्षण की कोई जरूरत नहीं। जाति के हिसाब से आरक्षण मिलना बंद होना चाहिए। गरीब की कोई जाति नहीं होती। उल्लेखनीय है कि आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने 11 फरवरी से हिसार में ट्रैक जाम कर रखा है। इस कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए और कई ट्रेने रद्द होने से आमजन को परेशानी हो रही है।
चंडीगढ़
रोहतक
पानीपत
कुरुक्षेत्र
पानीपत
हिसार | मय्यड़में शनिवार को जाट आरक्षण की मांग को लेकर समुदाय की महिलांए भी ट्रैक पर डटी हुई हैं। फोटो: भास्कर
आरक्षण मिलना चाहिए पर तरीका गलत है: दीपेंद्र
हिसारमें रेल रोकने से गर्माई सियासत के बीच कांग्रेस नेता भी भाजपा पर कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे हैं। पानीपत पहुंचे कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जाटों को आरक्षण मिलना ही चाहिए। जाट आरक्षण पर भाजपा को दीपेंद्र हुड्डा ने कन्फ्यूज बताया, इसलिए अलग-अलग बातें सामने आती हैं। हालांकि, आरक्षण की मांग के तरीके को सांसद ने गलत बताया। मांग करना सबका अधिकार है, लेकिन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि इससे दूसरे को दिक्कत हो।
आरक्षणकी गेंद सरकार के पाले में : भूपेंद्र हुड्डा
पूर्वसीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर कहा कि जाट आरक्षण को लेकर भाजपा गुमराह कर आपस में लड़वाने का काम कर रही है। अब केंद्र प्रदेश स्तर पर जाटों के आरक्षण की गेंद भाजपा के पाले में है।
जो सैनी कर रहे हैं, क्या वो सही है : बीरेंद्र सिंह
बीरेंद्रसिंह ने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर जाट आरक्षण के सौ फीसदी पक्ष में हैं। जब गुर्जर यादव को आरक्षण मिल सकता है तो जाटों को भी मिलना चाहिए। इन दोनों जातियों से जाट काफी पिछड़े हुए हैं। इसलिए आरक्षण इनका हक है। ट्रैक जाम के तरीके के बारे में पूछने पर बीरेंद्र बोले- सांसद राजकुमार सैनी जो कर रहे हैं, क्या वो सही है। अप्रत्यक्ष रूप में बीरेंद्र सिंह कह गए कि जब सांसद राजकुमार सैनी आरक्षण का विरोध करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं, तो फिर जाट क्यों ऐसा करें। सिंह शनिवार को पानीपत में थे।
जाटमंत्रियों ने अांदोलन के लिए उकसाया: सैनी
सांसदराजकुमार सैनी ने बिना नाम लिए कहा कि प्रदेश के चारों जाट मंत्रियों को इस्तीफे देकर आरक्षण की राजनीति करनी चाहिए। एक जाति विशेष की बात करने वाले इन जाट मंत्रियों में अगर दम है तो इस्तीफा देकर आंदोलनकारियों के साथ खुद भी रेलवे ट्रैक पर बैठें। सैनी ने आरोप लगाया कि ये मंत्री प्रदेश में अमन-शांति को भंग करके गैर जाट सीएम पर दबाव बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्रैक जाम करवाया था। अब कैप्टन अभिमन्यु और चौधरी बीरेंद्र सिंह जैसे नेता जाटों को उकसाकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि वे दबंगों के साथ विनम्रता बरतने के बजाय अर्द्ध सैनिक बल बुलाकर ट्रैक को खाली कराएं। इधर, जगाधरी में राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए।
नेताओंके बयान निजी, जाटों से करेंगे बातः खट्टर
जाटआरक्षण पर भाजपा सांसद और मंत्रियों की ओर से की जा रही अलग-अलग बयानबाजी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा के ये उनके निजी बयान हैं। जाट आरक्षण पर पिछले दिनों जाट प्रतिनिधियों को बुलाकर बात की थी। इसका सर्वसम्मति कानूनी रास्ता निकालने के लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। सरकार के रुख से जाट समाज के प्रतिनिधि पूरी तरह संतुष्ट थे और उन्होंने अपना आंदोलन 31 मार्च तक स्थगित करने की घोषणा भी कर दी थी। अब कुछ लोग अन्य कारणों से आंदोलन कर रहे हैं, उनसे बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा।