पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 संस्था प्रधान बैठक में नहीं आए

21 संस्था प्रधान बैठक में नहीं आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयबालिका महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हुई बैठक में 21 संस्था प्रधान नदारद रहे। बैठक में शैक्षिक उन्नयन और प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा हुई।

बैठक में नोखा चार, बीकानेर शहर पांच ग्रामीण चार और कोलायत के आठ संस्था प्रधान अनुपस्थित रहे। कुल 188 संस्था प्रधानों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीडी तरुण गौड़ और सहायक निदेशक उमाशंकर किराड़ू ने स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। प्रशासनिक अड़चनों पर विचार विमर्श किया। दोनों अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी से तैयारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा के परिणाम पहले से भी बेहतर होने चाहिए। संस्था प्रधानों को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कमजोर बालकों को पढ़ाने की अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए।

जिला शिक्षाधिकारी कैलाश चंद्र तिवाड़ी ने डीपीसी से संबंधित समस्त सूचनाएं तत्काल कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है। जिला समान परीक्षा के संयोजक राजेंद्र सिंह खींची ने नोडल केंद्रों की ओर से प्रश्न पत्रों के वितरण की जानकारी दी। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी कमल नयन शुक्ला ने शैक्षिक उन्नयन एवं स्वच्छता अभियान की क्रियान्विति कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। शुक्ला ने बताया कि अनुपस्थित संस्था प्रधानों को मंगलवार को आयोजित बैठक में भाग लेना अनिवार्य है। लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और खाजूवाला ब्लॉक की प्रशासनिक बैठक में नहीं पहुंचने वाले संस्था प्रधानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।