विकलांग सहायता शिविर 12 से
विकलांग सहायता शिविर 12 से
बीकानेर | अग्रवालसमाज चेतना समिति नई शिवबाड़ी रोड जेएनवी कॉलोनी में 12 से 18 दिसंबर तक विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति एवं भारत विकास परिषद नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर लगाना, ट्राई साइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र, नेत्रहीनों के लिए छड़ी आदि का वितरण किया जाएगा।
समिति के मंत्री जगदीशराम गुप्ता ने बताया कि 12 दिसंबर को श्रीडूंगरगढ़, 13 को लूणकरणसर 14 को नोखा में शिविर लगाकर पंजीकरण किया जाएगा।