- Hindi News
- दुनियाभर में मशहूर है जर्मनी का रोलर कोस्टर रेस्तरां
दुनियाभर में मशहूर है जर्मनी का रोलर कोस्टर रेस्तरां
कई देशोंमें मशहूर रेस्तरां हैं, जो अपनी खूबियों के चलते पसंद किए जाते हैं। इटली में पानी के बीच, जापान में रोबोटिक और अमेरिका में ओपन रेस्तरां मशहूर हैं। ऐसा ही अनोखा रेस्तरां जर्मनी के हेमबर्ग में है। इसे रोलर कोस्टर रेस्तरां कहा जाता है। यहां रोलर कोस्टर पर नहीं, बल्कि उसकी मदद से खाना सर्व किया जाता है। यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी पर्यटकों में भी लोकप्रिय है।
210 लोगों की क्षमता वाला यह रेस्तरां अपनी तरह का दूसरा है। यहां आने वाले मेहमानों को चीजों का चयन करके कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम में फीड करना होता है। उसके बाद कुछ ही देर में रोलर कोस्टर पर चलकर चीजें संबंधित टेबल तक पहुंच जाती हैं। हेमबर्ग के पहले न्यूरेमबर्ग में वर्ष 2007 में इस तरह का प्रोटोटाइप रेस्तरां शुरू किया गया था। उसका संचालन पैरेन्ट कंपनी हैन मैक करती है। उसने फ्रैंचाइजी देकर अन्य शहरों में भी इसकी शुरुआत कराई है। इस कंपनी ने सोची विंटर ओलिम्पिक के दौरान वहां भी फ्रैंचाइजी दी थी। अब कंपनी की योजना लंदन में एेसा ही रेस्तरां शुरू करने की है, क्योंकि वहां पहले से अलग-अलग खूबियों वाले रेस्तरां हैं।
}finedininglovers.com