पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में बढ़ाएं पार्टी का जनाधार

गांवों में बढ़ाएं पार्टी का जनाधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपादेहात शहर मण्डल नोखा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सोमवार को शहर मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल सोनी की अध्यक्षता में कस्बे की झंवर धर्मशाला में सोमवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार का एक वर्ष आगामी 13 दिसंबर को पूरा होने वाला है।

इस अवसर पर जयपुर में भाजपा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जिसमें नोखा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के बाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व प्रधान सही राम बिश्नोई, आसकरण भट्टड़, नोखा प्रभारी किशना राम गोदारा, देहात मण्डल अध्यक्ष अनोपसिंह राठौड़, मांगेराम डूडी, जगदीश भार्गव, नरेन्द्र चौहान, जेठू सिंह राजपुरोहित, जगदीश प्रसाद खत्री, सरोज मरोठी, सुनील झंवर, हेतराम गोदारा, सूरजमल उपाध्याय, भंवरसिंह राजपुरोहित, रामलाल सारण, सुनील पूनिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

खाजूवालासंवाददाता के अनुसार भाजपामंडल खाजूवाला पूगल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को खाजूवाला कार्यालय में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल प्रभारी प्रभुदयाल सारस्वत ने ली।

प्रभारी प्रभुदयाल सारस्वत ने भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जयपुर में 13 सितंबर को प्रस्तावित सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि संगठन के निर्देशों की पालना सख्ती से की जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी भी दी। बैठक को मंडल अध्यक्ष शंकरलाल पारीक, मंडल महामंत्री शिवकुमार मारु, भाजयुमो जिला महामंत्री राकेश सिंह सहोत्रा, दंतौर सरपंच राकेश चितलांगिया, मक्खन सिंह राठौड़, लाजपत थोरी, मुमताज खां, श्रवण कुमार डारा, शिवदत्त सिगड़, श्याम कुमार जांगिड़, सवाईसिंह तंवर आदि ने भी संबोधित किया। बैठक के बाद क्षेत्र के किसान विधायक मेघवाल से मिले और यूरिया की कमी से अवगत करवाया। इस पर विधायक ने इस संबंध में जिला कलेक्टर आरती डोगरा से वार्ता कर स्थिति की जानकारी दी।

नोखा. बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता बिहारीलाल बिश्नोई।

चारा जलाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

खाजूवाला गोरक्षा द