जिम्मेवारी से काम करने की हिदायत
नोखापंचायत समिति की साधारण सभा सोमवार को पंचायत समिति प्रधान शारदा देवी बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा के मुद्दे छाए रहे। बंधड़ा सरपंच दीपाराम चौधरी ने बताया कि गांवों में लग बिजली ट्रांसफार्मर से चोर तेल भी चोरी कर ले जाते हैं जिससे काफी परेशानी होती है। स्वरूपसर के खिंयाराम, जांगलू के सरपंच भीखाराम मेघवाल, उदासर के चेतन राम ने भी बिजली तार ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने के बाद भी विद्युत निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया। रासीसर के हरिराम केड़ली के केशवराम ने बताया कि काश्तकार पिछले काफी समय से एलटी बिजली लाइन से कनेक्शन की मांग कर रहे हैं लेकिन निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे।
हिम्मटसर के मेघसिंह उड़सर के सरपंच सुमेरा राम ने घरेलू कनेक्शनों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति करवाने की मांग की। जेडी मगरा के भंवरलाल भांभू सहित जनप्रतिनिधियों ने जलदाय विभाग द्वारा दो दो माह तक जलापूर्ति नहीं करने का आरोप लगाते हुए बताया कि इससे लोगों को सर्दी के मौसम में भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपना कार्य पूरी जिम्मेवारी से करने की हिदायत दी।
उपखंड अधिकारी सैयद मुकर्रम शाह ने प्रस्तावित नई पंचायत समिति की जानकारी दी तो बैठक में सर्वसम्मति से नोखा पूर्व पश्चिम को पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव लिया गया जिससे ग्रामीणों को परेशानी नहीं हो। विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम ने गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन करवाया ओर एक साल की कार्य योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में जिला परिषद सदस्य मनीराम, तोलाराम, सुंदरलाल, भीख सिंह, सरपंच मोहनसिंह, सरपंच पवन करनाणी ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। बैठक में तहसीलदार त्रिलोकचंद स्वामी, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. श्याम बजाज, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायणसिंह आदि भी उपस्थित थे।
पंचायत समिति प्रधान को शाॅल औढ़ाकर सम्मानित करते विकास अधिकारी।
कार्यकाल पूरा होने पर किया अभिनंदन
नोखा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को क्षेत्र के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्यों का अभिनंदन किया गया। पंचायत समिति सभा भवन