पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड बीएसटीसी प्रशिक्षणार्थियों का शिविर दस से

बीएड बीएसटीसी प्रशिक्षणार्थियों का शिविर दस से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा | श्रीजैन आदर्श कन्या शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीएड एवं बीएसटीसी प्रशिक्षणार्थियों का सात दिवसीय वनशाला शिविर का शुभारंभ 10 दिसंबर से होगा। डॉ. राजेन्द्र श्रीमाली ने बताया कि शिविर का उद्देश्य भावी शिक्षकों के चरित्र, बौद्धिक, हस्तकला कौशल, श्रम की भावना का विकास करके सीमित साधनों से असीमित आवश्यकताओं की पूर्ति करने का प्रशिक्षण देना है। शिविर संरक्षक ईश्वरचंद बैद ने बताया कि इस दौरान श्रमदान, पौधरोपण, खेलकूद, कक्षाकक्ष साज सज्जा, सामाजिक एवं भौतिक समस्याओं पर मंथन, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम होंगे। प्रतियोगिताओं के प्रभारी भी अलग अलग नियुक्त किए गए हैं।