पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक तरफ से हटाया तो दूसरी ओर किया अतिक्रमण

एक तरफ से हटाया तो दूसरी ओर किया अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहाईवे 89 पर रखी अलमारियों को नगरपालिका ने सोमवार को हटाया। अभियान प्रभारी नारायणसिंह ने बताया कि चम्पालाल तिवाड़ी, कानाराम के आम मुख्तयार थे। कानाराम ने 17 अक्टूबर 1996 को मुख्तयार नामा तहसील कार्यालय से खारिज करवा दिया था। इसके उपरांत भी उक्त स्थल पर तीन अलमारियां रखकर अवैध कब्जा किया हुआ था जिसे सोमवार को नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने हटा दिया। वहीं दूसरी ओर कटला, सदर बाजार में नगर पालिका द्वारा हटाए गए सब्जी ठेले सड़क पर सामान वापस लग जाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।