- Hindi News
- हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
बीकानेर | नायक भील युवा विकास समिति के तत्वावधान में बैठक हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने 18 जनवरी को नोखा तहसील के उत्तमामदेसर गांव में नारायण राम नायक की हत्या करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मृतक नारायण राम के भाई भाभी को गिरफ्तार कर अमानवीय व्यवहार किया गया जिससे दलित समाज में आक्रोश है। इस संबंध में नौ फरवरी को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रेम नायक, मोहन भाई नायक, जीतू नायक, राजू राम, मूलचंद, मनोज, रमेश, सीताराम आदि ने विचार रखे।