- Hindi News
- \"सनातन विचारधारा के युग पुरुष थे उपाध्याय\'
\"सनातन विचारधारा के युग पुरुष थे उपाध्याय\'
भाजपाजनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला देहात महामंत्री प्रभुदयाल सारस्वत ने पंडित उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुमित गोदारा ने कहा कि पंडित उपाध्याय सनातन विचारधारा के युग पुरुष बताया। मंडल अध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। जिला परिषद सदस्य सावंत राम पंचार ने कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर संगठन को मजबूत करने क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर माल दास स्वामी, चुनाराम कालेरा, पूर्व सरपंच मोहन सियाग, भागीरथ तर्ड , सोहन गोदारा, राजाराम बेनीवाल सहित बडी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
नोखासंवाददाता के अनुसार कस्बेके जंभेश्वर चौक स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास झंवर ने कहा कि भारत के इतिहास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा है। शहर मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल सोनी ने कहा कि पंडित जी ने अपना सारा जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया था। देहात अध्यक्ष अनोपसिंह राठौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल के आदर्श आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सीताराम पंचारिया, आसकरण भट्टड़, सुरजा महाराज, जगदीश भार्गव, सरोज मरोठी, सुनील पूनिया, हीरालाल लखारा, पंकज जोशी, नरेन्द्र चौहान, जलेश यादव, कालूराम भार्गव आदि भी उपस्थित थे।
खाजूवालासंवाददाता के अनुसार गुरुवारको भाजपा मंडल कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती मनाई गई। भाजपा नेता ओमप्रकाश शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष मोती सिंह राठौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल की जीवन शैली बिल्कुल सादगी भरी थी। भाजपा जिला महामंत्री राकेश सहोत्रा ने पंडित दीनदयाल के एकांतवाद पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकरलाल पारीक, मंडल महामंत्री शिवकुमार मारू, लाजपत थोरी, ओमप्रकाश पारीक, मक्खन सिंह राठौड़, जगविंद्र सिंह सिद्धु, डायरेक्टर महेन्द्र सोनावत, राजेन्द्र जाजड़ा, जगदीश नांदीवाल, पवन सिंह राठौड़, सोहन