- Hindi News
- दंगाइयों पर चलेगी पुलिस की गोली पर कोई मरेगा नहीं
दंगाइयों पर चलेगी पुलिस की गोली पर कोई मरेगा नहीं
पुलिसकर्मियों को मिली 12 बोर पंप एक्शन गन
पुलिसअब दंगाइयों को खदेड़ने के लिए बेखौफ होकर 12 बोर की बंदूक से फायरिंग करेगी। इससे दंगाई भागेंगे, चोटिल भी होंगे पर गाली लगने के बावजूद मौत किसी की नहीं होगी।
दंगाइयों के उत्पात मचाने, एक ही जगह पर इकट्ठा होकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या पुलिसकर्मियों पर हमला करने की स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ती है। यह आशंका रहती है कि गोली लगने से किसी व्यक्ति की मौत हो जाए। पुलिस की इस आशंका को दूर करने और दंगाइयों से निबटने के लिए राज्य के जिलों में पुलिसकर्मियों को अब 12 बोर पंप एक्शन गन उपलब्ध करवाई गई है। इससे पुलिस बेखौफ होकर दंगाइयों पर गोलियां दागेगी और किसी की मौत भी नहीं होगी। दंगाइयों को प्लास्टिक के छर्रे लगेंगे जिससे वह केवल चोटिल होंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से बीकानेर जिले की पुलिस को भी ऐसी 45 गन और कारतूस मिले हैं। पुलिस लाइन में इस गन को इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण देने के बाद थानों में बांट दी गई है। कोटगेट, सदर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, बज्जू थानों में दो-दो और अन्य सभी थानों को एक-एक गन दी गई है। जिन थानों को दो-दो गन मिली है वहां 10-10 कारतूस और शेष थानों में पांच-पांच कारतूस दिए गए हैं। सीओ और एसएचओ अपने थानों के पुलिसकर्मियों को यह गन चलाने सिखाएंगे।
दंगाइयों को खदेड़ने में यह भी आते हैं काम
>वज्र वाहन : दंगाइयोंको या भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस आंसू गैस काम में लेती है। अधिक दूरी तक आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए यह वाहन काम में लिया जाता है।
>वरुण : दंगाइयोंको खदेड़ने या भीड़ को तितर-बितर करने के लिए इस वाहन के जरिये पुलिस पानी की बौछार करती है। पानी की रफ्तार इतनी तेज होती है कि भीड़ के लिये असहनीय हो जाता है।
>अन्य : प्लास्टिकके डंडे, हेलमेट, ढाल, जैकेट, बुलेट प्रूफ जैकेट अश्रू गैस के गोले
वज्र वाहन फैंकता है आंसू गैस के गोले।
वरुण वाहन से करती है पानी की बौछार।
12 बोर पंप एक्शन गन।
12 बोर पंप एक्शन गन की खासियत
>प्लास्टिक के कारतूस होने के कारण किसी की भी मौत नहीं होगी
> 100 गज की दूरी से दंगाइयों पर मार करेगी
> बार-बार कारतूस भरने की समस्या नहीं। एक बार में पांच कारतूस लोड हो सकते हैं
> वजनी में हल्की है और चलाना भी आसान है
ऐसेकरेगी काम
ग