दलितों का प्रदर्शन 24 सितंबर को
बीकानेर| नोखामें धूणी नाथ की गुफा, मंदिर, मकान तोड़ने के विरोध में 24 सितंबर को कलेक्ट्रेट के समक्ष दलित समाज विरोध प्रदर्शन करेगा। पूर्व संसदीय सचिव गोविंदराम मेघवाल ने बताया कि समाज के आस्था के केंद्र मंदिर और समाधि को तोड़ने के अलावा पंचायतों के पुनर्गठन में हुई गड़बड़ी को लेकर भी लोगों में काफी रोष है। साथ ही किसानों को डिग्गी पेटे अनुदान भी कम कर दिया गया जिसे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों को पूर्व गृह मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, मेघाराम माहिया सहित दलित समाज के नेता संबोधित करेंगे।