देहात भाजपा की विधानसभावार होंगी बैठकें
बीकानेर | प्रधानमंत्रीकी ओर से 19 फरवरी को सूरतगढ़ में किसान मृदा कार्ड योजना के शुभारंभ पर होने वाले किसान सम्मेलन सफल बनाने के लिए देहात भाजपा ने विधानसभावार बैठक आयोजित करने की फैसला किया गया है। देहात भाजपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बताया कि विधानसभावार बैठक 14 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। 14 फरवरी को कोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर तथा 15 फरवरी को नोखा, श्रीडूंगरगढ़ में बैठक होगी। बैठक में प्रभारी मंत्री कालीचरण सर्राफ कुलदीप धनकड़ मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात मंडल महामंत्री पुनित स्वामी ने बताया कि कार्यालय रथखाना में आज तहसील मंडल की बैठक रखी गयी है।