पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशक्तजनों को मिले उपकरण

निशक्तजनों को मिले उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोखा | भारतविकास परिषद बीकानेर उरमूल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क विकलांग उपकरण शिविर का आयोजन उरमूल ज्योति संस्थान में किया गया। इसमें 55 निशक्तों की जांच की गई जिसमें 46 को चयनित किया। सात निशक्तों को ब्लाइंड स्टिक, छह मरीजों को बैसाखी, 15 मरीजों को सुनने वाली मशीन निशुल्क दी गई। दो मरीजों को ट्राई साइकिल पांच जनों को को कृत्रिम हाथ 11 मरीजों के कृत्रिम पैरों के माप लिए गए। इनका वितरण भारत विकास परिषद बीकानेर शाखा द्वारा 18 दिसंबर को अग्रवाल चेतना समिति व्यास कॉलोनी में सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, नोखा इकाई अध्यक्ष जयदयाल व्यास, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र संचेती, सीए पंकज चाण्डक, सचिव आरती संचेती, ललित संचेती आदि उपस्थित थे। उरमूल ज्योति संस्थान सचिव चेतनराम गोदारा ने आभार जताया। कोलायतसंवाददाता के अनुसार भारतविकास परिषद नगर ईकाई बीकानेर की ओर से सोमवार को कोलायत बज्जू में विकलांगता सहायता शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक शंकर लाल नायक ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ से साढ़े बारह बजे तक स्वयं सिद्धा भवन कोलायत तथा दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बज्जू ग्राम पंचायत में शिविर लगेगा।

श्रीडूंगरगढ़. नागरिक विकास परिषद की बैठक में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता।