तिल से भरा ट्रक पकड़ा
नोखा |नोखा पुलिसने तिल से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ा है। एसएचओ श्रवणदास ने बताया कि फोन पर राठी पेट्रोल पंप के पीछे तिल से भरे एक ट्रक खड़ा होने की सूचना मिली। इस पर एएसआई श्याम सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा तो वहां तिरपाल से ढका हुआ तिल से भरा हुआ एक ट्रक मिला। ट्रक में भरे तिल के कागजात मांगने पर ड्राइवर कागज नहीं दिखा पाया। इस पर तिल से भरे ट्रक को पुलिस थाना परिसर में खड़ा करवाया और बीकानेर स्थित सेल टैक्स के अधिकारियों को सूचना दी गई।