पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण समस्याओं को लेकर रोष

अतिक्रमण समस्याओं को लेकर रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | समाजसेवियों,सामाजिक संस्थाओं ने कलेक्टर एवं विभिन्न विभाग अधिकारियों को अलग अलग ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की है। ग्राम पंचायत 3 पीडब्ल्यूएम खाजूवाला के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में संबंधित लोगों पर निजी भूमि सरलीकरण, निजी जलकुंड प्रकरण में फर्जी मस्टररोल से गबन करने की शिकायत की है। लूणाराम लोहार ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कतिपय लोगों द्वारा नोखा के उत्तमामदेसर में अतिक्रमण की शिकायत की है। बसपा ने ज्ञापन में वार्ड 10 में नाला-नालियों की सफाई करने एवं चैंबर बंद करवाने के लिए मांग पत्र भेजा है। मोहल्ला विकास समिति वार्ड 34 के पदाधिकारियों ने सड़क निर्माण करवाने एवं अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। वार्ड 34 के उमेश कुमार ने कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। खादी मंदिर रानी बाजार क्षेत्र के ओम प्रकाश ने एस पी को भेजे ज्ञापन में कोटगेट थाना में दर्ज एक मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।