पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट ने सीता को ढूंढने के लिए डीजी को दिया चार सप्ताह का समय

हाईकोर्ट ने सीता को ढूंढने के लिए डीजी को दिया चार सप्ताह का समय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | जोधपुरहाईकोर्ट ने सीता देवी को ढूंढने के लिए राज्य के डीजी को चार सप्ताह का समय दिया है। पलाना से गायब हुई विवाहिता सीता देवी के नहीं मिलने पर राज्य के डीजी ओमेन्द्र भारद्वाज गुरुवार को जोधपुर हाईकोर्ट में पेश हुए और पुलिस की ओर से अब तक किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। हाईकोर्ट ने डीजी से कहा है कि वे चार सप्ताह में सीता देवी को ढूंढ़कर लाएं। हाईकोर्ट में डीजी के साथ बीकानेर के एसपी संतोष चालके, नोखा सीओ भवानीसिंह देशनोक पुलिस थाने के एसएचओ सवाईसिंह भी थे। गौरतलब है कि सीता देवी 12 फरवरी, 13 को पलाना से गायब हो गई थी। देशनोक थाने में 19 फरवरी, 13 को गुमशुदगी और फिर 29 फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में सीता देवी के भाई जगदीश ने जोधपुर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगा दी।